IPL 2022: कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, इस सीजन में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने गुरुवार को कप्तानी से इस्तीफा दिया और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने गुरुवार को कप्तानी से इस्तीफा दिया और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी

आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान 40 वर्षीय धोनी 14 साल तक चेन्नई के कप्तान रहे और इस दौरान कप्तानी में कई कीर्तिमान भी बनाए। उनकी अगुआई में चेन्नई ने चार बार खिताब पर कब्जा जमाया।

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स उद्घाटन मैच में पिछले बार की दूसरी फाइनलिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 26 मार्च को आमने-सामने होंगी और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी

चेन्नई की टीम की नजर अपने पांचवें खिताब पर रहेगी तो वहीं टीम के पू्र्व कप्तान एमएस धोनी व्यक्तिगत रिकॉर्ड की लिस्ट में एक और इजाफा करना चाहेंगे