Domestic Matchesअंतर्राष्ट्रीयताजा खबरबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

उनमुक्त चंद की शादी: गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला फिटनेस क्वीन के साथ लिए सात फेरे, तीन महीने पहले लिया था संन्यास, देखें वीडियो

भारत को 2012 का अंडर 19 वर्ल्डकप जिताकर सुर्खियां बटोरने वाले क्रिकेटर उनमुक्त चंद शादी के बंधन में बंध गए हैं।भारत को 2012 का अंडर 19 वर्ल्डकप जिताकर सुर्खियां बटोरने वाले क्रिकेटर उनमुक्त चंद शादी के बंधन में बंध गए हैं।

उनमुक्त चंद की शादी: गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला फिटनेस क्वीन के साथ लिए सात फेरे, तीन महीने पहले लिया था संन्यास, देखें वीडियो 

भारत को 2012 का अंडर 19 वर्ल्डकप जिताकर सुर्खियां बटोरने वाले क्रिकेटर उनमुक्त चंद शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला के साथ शादी रचाई। उनमुक्त चंद और सिमरन खोसला तीन साल से रिलेशनशिप में थे। उनमुक्त ने नौ साल पहले अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “आज (21/11/21) को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।” उनमुक्त की शादी की तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस ने उन्हें बधाई दी।

उनमुक्त की पत्नी सिमरन खोसला ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की। इन फोटो में दिख रहा है कि वो बारात का इंतजार करते हुए काफी खुश थीं और डांस कर रही थीं। सिमरन खोसला ने शादी से कुछ दिन पहले ही इस बारे में जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि वो शादी कर रही हैं।

21 नवंबर की शाम सिमरन खोसला के साथ सात फेरे लेने वाले उनमुक्त 28 साल के हैं, जबकि उनकी पत्नी उनसे पांच महीने छोटी हैं। उन्मुक्त की शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

unmukt_chand_meggire_img

उनमुक्त की पत्नी सिमरन खोसला पेशे से फिटनेस और न्यूट्रीशन कोच हैं। वो मैराथन दौड़ना भी पसंद करती हैं और लोगों को सेहत से जुड़े टिप्स भी देती हैं। सिमरन मैराथन में कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

घरेलू क्रिकेट में नजरअंदाज होने के बाद उनमुक्त चंद ने इसी साल अगस्त के महीने में भारतीय क्रिकेट  से  संन्यास ले लिया था। वो अब अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं। आने वाले समय में वो बिग बैश लीग में भी खेलेंगे। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स टीम से करार किया है। भारत में उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास मैच में 3379 रन बनाए। साथ ही 120 लिस्ट-ए और 77 टी20 मैच में हिस्सा लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close