Domestic MatchesIPL-2024अंतर्राष्ट्रीयझमाझमताजा खबरदेशन्यूज़बड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

Riyan Parag vs Harshal Patel IPL 2022: रियान पराग ने बताई हर्षल पटेल से अनबन की पूरी कहानी, 2021 में शुरू हुआ था विवाद

रियान पराग ने बताया कि IPL 2021 में हर्षल पटेल ने पूरे विवाद की शुरुआत की थी। इसके बाद पराग ने इस साल वैसा ही किया को पारी खत्म होने के बाद सिराज ने उन्हें बच्चे की तरह व्यवहार करने के लिए कहा था।

IPL 2022 में रियान पराग बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन विवादों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहे। रन आउट होने के बाद अश्विन को तेवर दिखाने का मामला हो या उससे पहले हर्षल पटेल के साथ भिड़ने की बात हो। पराग लगातार सुर्खियों में रहे और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया। अब आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद रियान पराग ने पूरे मामले पर खुलकर बात की है।

रियान पराग ने रूटर के लिए गेमिंग स्ट्रीम के दौरान अश्विन और हर्षल पटेल से जुड़े विवाद पर बात की। उन्होंने बताया कि मैच के बाद अश्विन ने उनसे माफी मांगी थी और यह स्वीकार किया था कि उन्हें वह रन भागना चाहिए था। वहीं, हर्षल के साथ विवाद पर रियान ने बताया कि हर्षल ने उनसे कुछ नहीं कहा था, लेकिन सिराज ने कहा था कि तुम बच्चे और बच्चे की तरह व्यवहार करो।

RCB-राजस्थान के मैच में हुआ था विवाद

RCB के खिलाफ मैच में रियान पराग ने हर्षल पटेल के ओवर में जमकर रन बनाने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया था। इसके बाद सिराज ने उन्हें बुलाया था और दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत हुई थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आकर बीच-बचाव किया था और विवाद को बढ़ने से रोका था। इस मैच के खत्म होने के बाद हर्षल पटेल ने रियान पराग से हाथ नहीं मिलाया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हर्षल पटेल और रियान पराग दोनों जमकर ट्रोल हुए थे।

सिराज बीच में कूदे

रियान पराग ने बताया कि हर्षल पटेल ने 2021 IPL में उन्हें आउट किया था और जब पराग पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तो उन्होंने हाथ से इशारा कर उन्हें बाहर जाने के लिए कहा था। पराग ने उस समय हर्षल का इशारा नहीं देखा था, लेकिन बाद में रीप्ले में उन्हें यह चीज दिखी थी। यह बात उनके दिमाग में थी। इसके बाद इस सीजन पराग ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की जमकर पिटाई की और उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। उन्होंने कुछ कहा नहीं था और न ही गाली दी थी।

पारी खत्म होने के बाद सिराज ने उन्हें बुलाया और कहा “तुम बच्चे हो और बच्चे की तरह व्यवहार करो।” इसके जवाब में पराग ने सिराज से कहा “भइया, मैं आपको कुछ नहीं कह रहा हूं।” इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आ गए और पूरा मामला खत्म हो गया। बाद में हर्षल पटेल ने रियान पराग से हाथ मिलाने से मना कर दिया। पराग के हिसाब से यह अपरिपक्व व्यवहार था।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close
IND vs SL 3rd T20I के लिए Dream11 भविष्यवाणी: पिच और मौसम रिपोर्ट टीम इंडिया में शामिल होगा यह दिग्गज खिलाड़ी, विदेशी क्रिकेटर की भी जल्द होगी एंट्री! श्रेयस अय्यर का आईपीएल कारनामा: गांगुली और गंभीर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा PBKS vs KKR Dream11 Prediction and Match Preview – IPL 2024 SRH vs RCB Dream11 Prediction and Match Preview – IPL 2024