International Matchesताजा खबरदेशबड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

Mumbai Test: भारत ने टेस्ट में हासिल की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा छह साल पुराना रिकॉर्ड, सीरीज 1-0 से जीती

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से 7 टेस्ट जीते हैं।

Mumbai Test: भारत ने टेस्ट में हासिल की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा छह साल पुराना रिकॉर्ड, सीरीज 1-0 से जीती

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हरा दिया है। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया। कानपुर टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत की यह घरेलू जमीन पर लगतारा 14वीं सीरीज जीत है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता।

रन के अंतर से भारत की टॉप-5 बड़ी जीत

372 रन vs न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)

337 रन vs दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)

321 रन vs न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)

320 रन vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)

318 रन vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)

वानखेड़े में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से 7 टेस्ट जीते हैं। टॉस जीतकर भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।

चौथे दिन कीवी टीम ने 27 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए

चौथे दिन कीवी टीम ने 5 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। हेनरी निकोल्स ने 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड को आज पहला झटका लगा। वे 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयंत यादव ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जयंत ने काइल जेमीसन और टिम साउदी दोनों को एक ही ओवर में शून्य पर आउट किया।

जयंत यादव की घातक गेंदबाजी 

विल सोमरविले भी 1 रन बनाकर जयंत की गेंद पर चलते बने। निकोलन्स को आखिर में विकेटकीपर साहा के हाथों स्टंप करा अश्विन ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। जयंत और अश्विन दोनों ने 4-4 विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। ब्लंडेल रन आउट हुए थे। इस जीत के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के 58.33 फीसदी अंक हैं।

न्यूजीलैंड की टेस्ट में सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड की यह रनों के अंतरे से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में जोहानिसबर्ग में 358 रन से हारे थे। न्यूजीलैंड की टीम पिछले 12 भारत दौरे पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई। आखिरी बार उन्होंने 1988 में वानखेड़े में टेस्ट मैच जीता था।

रन के अंतर से न्यूजीलैंड की टॉप-4 बड़ी हार

372 रन vs भारत, मुंबई (2021)

358 रन vs दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग (2007)

321 रन vs भारत, इंदौर (2016)

299 रन vs पाकिस्तान, ऑकलैंड (2001)

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close