IPL-2024अंतर्राष्ट्रीयओपिनियनदेशन्यूज़स्पोर्ट्स

MI vs RR: मुंबई ने 70 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीता मैच, प्लेऑफ की रेस में बरकरार, राजस्थान का सफर खत्म, ईशान की तूफानी पारी

IPL 2021: मुंबई इंडियंस की जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के अगले मैच से चौथी टीम का फैसला हो जाएगा।

MI vs RR: मुंबई ने 70 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीता मैच, प्लेऑफ की रेस में बरकरार, राजस्थान का सफर खत्म, ईशान की तूफानी पारी

आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने 70 गेंद शेष रहते बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हए राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह इस सीजन सबसे ज्यादा गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है।

आईपीएल 2021 में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत

गेंद शेष            मैच              मैदान

70              MI vs RR        शारजाह

60           KKR vs RCB     अबू धाबी

29              KKR vs MI     अबू धाबी

26           CSK vs PBKS      मुंबई

वहीं, ओवरऑल गेंद शेष रहने के मामले में मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत का रिकॉर्ड भी मुंबई के ही नाम है। उन्होंने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

आईपीएल में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत

टीम                     विकेट    गेंद शेष      खिलाफ

मुंबई                     08          87           केकेआर

कोच्ची टस्कर्स         08          76           राजस्थान

पंजाब किंग्स          10           73           दिल्ली

बैंगलोर                 10           71           पंजाब

मुंबई*                  08            70           राजस्थान

दिलचस्प हुई प्लेऑफ की जंग

मुंबई की जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई के 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.048 है और टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट मामले में वह मुंबई से ऊपर है। केकेआर का नेट रन रेट +0.294 है।

मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता अपना अगला मैच बड़े अंतर से हार जाए। वहीं, मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। कोलकाता अपना अगला मैच जीतता है, तो नेट रन रेट बेहतर होने के कारण टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में सफर खत्म हो गया है।

आरआर टीम के 13 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। अगले मैच में टीम कोलकाता से भिड़ेगी। अगर कोलकाता और मुंबई दोनों अपना अगला मैच हारती है, तो भी कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब और राजस्थान के जीतने पर भी उनके अंतिम चार में पहुंचने की बहुत कम उम्मीद है। दोनों टीमों को काफी बड़े अंतर से जीतना होगा।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी आरआर टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव शून्य बना सके। राजस्थान की ओर से एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close