Domestic Matchesताजा खबरदेशन्यूज़बड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

IPL Most Expensive Players: केएल राहुल बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, शीर्ष पांच में चार भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने अपने खरीदे हुए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। दोनों नई फ्रेंचाइजियों ने शुक्रवार को अपने तीनों खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इसमें लखनऊ ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को 17 करोड़ की भारी भरकम राशि के साथ अपने साथ जोड़ा और उन्हें अपना कप्तान बनाया। वहीं अहमदाबाद की तरफ से भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ की राशि में खरीदकर अपना कप्तान नियुक्त किया गया।

लखनऊ का कप्तान बनने के साथ ही राहुल IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वह अब कई खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं। 2021 तक पंजाब किंग्स के कप्तान रहे राहुल के लिए IPL के पिछले कुछ सीजन बल्लेबाज के तौर पर बेहद शानदार रहे हैं। हालांकि कप्तानी में उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। फिलहाल आइए जानते हैं IPL इतिहास के अब तक के महंगे खिलाड़ियों के बारे में।

Lokesh Rahul:

अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश राहुल अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के बाद लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 17 करोड़ रुपये में ख़रीदा।

Chris Morris:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

Yuvraj Singh:

बाएं हाथ के ऑलराउंडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ रुपये की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल किया था।

Ravindra Jadeja:

भारतीय ऑलराउंडर और कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रविंद्र जडेजा को सीएसके ने इस बार 16 करोड़ की राशि के साथ रिटेन किया है।

Rohit Sharma:

आईपीएल इतिहास और मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को इस बार उनकी फ्रैंचाइज़ी ने 16 करोड़ में रिटेन किया है।

Virat Kohli:

इन पांच खिलाड़ियों के अलावा बात करें सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी की तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उनकी फ्रेंचाइज़ी ने 2018 से 2021 तक 17 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी। हालांकि इस बार उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close