Domestic MatchesIPL-2024ओपिनियनताजा खबरन्यूज़बड़ा-पर्दाबड़ी-खबर

IPL 2022: क्या हो सकता है लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम, VIDEO के जरिए की फेन्स से खास अपील, अपनी राये हमे कमेंट करें

IPL 2022: क्या हो सकता है लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम, VIDEO के जरिए की फेन्स से खास अपील, अपनी राये हमे कमेंट करें

आईपीएल 2022 में दो नई टीमों की एंट्री हुई है। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रेंचाइजी का पिछले साल आगमन हुआ। इसमें से लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया है।

टीम ने हाल ही में एंडी फ्लावर को हेड कोच और गौतम गंभीर को मेंटर नियुक्त किया था। टीम जल्द ही अपनी पहली मेगा आईपीएल नीलामी में जाने से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर सकती है।

इसके अलावा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सहायक कोच नियुक्त किया है। दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है।

हालांकि, मेगा ऑक्शन में उतरने से पहले लखनऊ को एक नाम से उतरना होगा। इसके लिए टीम ने नाम खोजना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अनूठा अभियान शुरू किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से नई टीम को एक नाम देने में मदद करने की बात कही है। टीम का फैंस के साथ जुड़ने का यह एक बेहतरीन तरीका भी हो सकता है और हो सकता है इससे टीम के पास कुछ अच्छे सुझाव आ भी जाएं।

फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार और कवि विलियम शेक्सपीयर का जिक्र करते हुए लिखा कि शेक्सपीयर की मत सुनो, नाम में सब कुछ रखा है और हम एक नाम का इंतजार कर रहे हैं। संजीव गोयनका के आरपीएसजी समूह ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close