Breaking NewsDomestic MatchesIPL 2025ताजा खबरदेशन्यूज़बड़ा-पर्दास्पोर्ट्स
IPL 2022: आईपीएल(IPL) के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, मैक्सवेल से लेकर वार्नर तक देखिए पूरी लिस्ट

आईपीएल(IPL) 2022 की तारीखों का एलान हो चुका है। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 29 मई के बीच खेला जाएगा। हालांकि, कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मैचों में इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इसमें डेविड वार्नर, पैट कमिंस और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में अपने देश के लिए खेलेंगे। इस वजह से आईपीएल में शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 मैच खेलेंगे। इस वजह से लगभग 12 अप्रैल से अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में सभी खिलाड़ी लगभग चार मैच में बाहर रह सकते हैं।
किस देश के खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मैच
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी लगभग 12 अप्रैल से आईपीएल खेल सकते हैं। वहीं इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड भी शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। वेस्टइंडीज के होल्डर और जोसेप भी शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं।
अफ्रीकी टीम 31 मार्च से 12 अप्रैल के बीच बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा जा सकता है। ऐसा होने पर रबाडा और मार्करम जैसे खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बन पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है। अगर अफ्रीकी टीम में आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है तो ये खिलाड़ी आधा सीजन अपनी आईपीएल टीम से दूर रह सकते हैं।
खिलाड़ी | आईपीएल(IPL) टीम |
---|---|
ग्लेन मैक्सवेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
डेविड वार्नर | दिल्ली कैपिटल्स |
पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स |
जोश हेजलवुड | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
मैथ्यू वेड | गुजरात टाइटंस |
मार्कस स्टोइनिस | लखनऊ सुपरजायंट्स |
मिशेल मार्श | दिल्ली कैपिटल्स |
सीन एबॉट | सनराइजर्स हैदराबाद |
जेसन बेहरेनडॉर्फ | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
नाथन एलिस | पंजाब किंग्स |
जॉनी बेयरस्टो | पंजाब किंग्स |
मार्क वुड | लखनऊ सुपरजायंट्स |
जेसन होल्डर | लखनऊ सुपरजायंट्स |
अल्जारी जोसेप | गुजरात टाइटंस |
एडेन मार्करम | सनराइजर्स हैदराबाद |
कगिसो रबाडा | पंजाब किंग्स |
मार्को जैन्सन | सनराइजर्स हैदराबाद |