Domestic MatchesIPL-2024अंतर्राष्ट्रीयओपिनियनटेकताजा खबरदेशन्यूज़बड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

IPL 2022: सुरेश रैना का वह रिकॉर्ड जिसे तोड़ना मुश्किल, महेंद्र सिंह धोनी, डुप्लेसिस और पोलार्ड ही सबसे करीब

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। हर साल टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई टूटते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सुरेश रैना का है। रैना को भले ही इस बार किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है, लेकिन उनकी चर्चा बार-बार होती है। उनके नाम आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है।

रैना ने आईपीएल(IPL) प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने प्लेऑफ मुकाबलों में 714 रन बनाए हैं। रैना के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 205 मैचों में 32.51 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और 39 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। रैना ने 506 चौके और 203 छक्के आईपीएल में लगाए हैं। वे चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात लायंस की ओर से खेल चुके हैं। इस बार चेन्नई ने उनकी लिए बोली नहीं लगाई।

प्लेऑफ में रैना के बाद सबसे ज्यादा रन उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए हैं। चेन्नई के मौजूदा कप्तान धोनी के बल्ले से 522 रन निकले हैं। वे रैना से 192 रन पीछे हैं। धोनी को प्लेऑफ में ज्यादा से ज्यादा तीन मैच मिलेंगे। पिछले साल वे खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। इस बाद देखना है कि वे किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं। अगर धोनी बेहतरीन फॉर्म में भी रहेंगे तो भी रैना का यह रिकॉर्ड शायद ही तोड़ पाएंगे।

शेन वॉटसन इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं। पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले चुके वॉटसन ने 389 रन बनाए हैं। वॉटसन राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ-साथ चेन्नई के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उनके बाद लिस्ट में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके चार बल्लेबाज हैं। माइकल हसी ने 388, मुरली विजय ने 364, ड्वेन स्मिथ ने 351, फाफ डुप्लेसिस ने 348 और कीरोन पोलार्ड ने 341 रन बनाए हैं।

आईपीएल(IPL) का 15वां सीजन मुंबई और पुणे के चार मैदानों पर खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल के अलावा पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच होंगे। लीग राउंड में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद चार प्लेऑफ के मैच होंगे। प्लेऑफ मुकाबलों के लिए जगह का एलान नहीं हुआ है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close