Breaking NewsDomestic MatchesIPL 2025ताजा खबरस्पोर्ट्स
IPL 2022 Auction: श्रेयस अय्यर और अश्विन को रीटेन नहीं करेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऑफ स्पिनर ने खुद किया खुलासा
आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली की टीम ऑफ स्पिनर अश्विन और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को रीटेन नहीं करेगी। अश्विन ने खुद यह जानकारी दी है। अय्यर पिछले सीजन में दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं।

IPL 2022 Auction: श्रेयस अय्यर और अश्विन को रीटेन नहीं करेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऑफ स्पिनर ने खुद किया खुलासा
टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि दिल्ली की टीम मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें और श्रेयस अय्यर को रीटेन नहीं करेगी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर यह जानकारी दी है। ऐसा होने पर ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल की नीलामी का हिस्सा होंगे और इस दोनों पर ही अच्छी खासी बोली लग सकती है। खासकर अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें अय्यर को खरीदकर उन्हें कप्तान बनाना चाहेंगे। अय्यर पिछले सीजन में दिल्ली के कप्तान थे और उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
दिल्ली का कप्तान बनने से पहले भी अय्यर ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले कई सालों से पंत और अय्यर दिल्ली के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल थे। इसके बावजूद अय्यर को रीटेन न करने का फैसला चौकाने वाला है। वहीं अश्विन का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इसके बावजूद उन्हें भी रीटेन नहीं किया जा रहा।