IPL-2024अंतर्राष्ट्रीयदेशन्यूज़बड़ा-पर्दास्पोर्ट्स

IPL 2021: ऋतुराज के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका, ऐसा हुआ तो कोहली, धोनी और रोहित को पीछे छोड़ देंगे

ऋतुराज आज अगर 24 रन बनाते हैं, तो वह एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। अब तक पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सबसे ज्यादा 626 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

IPL 2021: ऋतुराज के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका, ऐसा हुआ तो कोहली, धोनी और रोहित को पीछे छोड़ देंगे

आईपीएल 2021 के फाइनल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। सीएसके को आज अपने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ से काफी उम्मीदें होंगी। ऋतुराज आज अगर 24 रन बनाते हैं, तो वह एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। अब तक पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सबसे ज्यादा 626 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। ऐसे में दूसरे नंबर पर काबिज ऋतुराज के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का शानदार मौका है।

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज ने अब तक 603 रन बनाए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज हैं। यदि ऋतुराज ऑरेंज कैप जीतते हैं, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मार्श आईपीएल के पहले सीजन (2008) पंजाब के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप विजेता बने थे। तब उनकी उम्र 25 साल थी। वहीं, इस समय ऋतुराज की उम्र 24 साल और आठ महीने है।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 आईपीएल में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। तब उनकी उम्र 27 साल और 6 महीने थी। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड (973) भी कोहली के नाम ही है। अब तक कोई भी बल्लेबाज इससे ज्यादा रन नहीं बना सका। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा अब तक ऑरेंज कैप ही हासिल नहीं कर सके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close