IPL-2024अंतर्राष्ट्रीयटेकदेशन्यूज़बड़ा-पर्दास्पोर्ट्स

IPL 2021: अबू धाबी पहुंचे मुंबई इंडिसंस के धांसू बल्लेबाज पोलार्ड, 19 सितंबर को सीएसके से होगा मुकाबला

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड आईपीएल मेें शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच गए हैं। वह बीते कई वर्षों से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। दूसरे सत्र का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 

IPL 2021: अबू धाबी पहुंचे मुंबई इंडिसंस के धांसू बल्लेबाज पोलार्ड, 19 सितंबर को सीएसके से होगा मुकाबला

आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में मुंबई इंडियंस के धांसू ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी अबू धाबी पहुंचकर टीम के बायो-बबल में शामलि हो गए। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। दूसरे सत्र में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

CPL खेलकर आए हैं पोलार्ड

हाल ही में संपन्न हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग में कीरोन पोलार्ड  त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान थे। वह CPL खेलकर आए हैं इसलिए उन्हें दो दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा। उसके बाद पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो जाएंगे। पोलार्ड के अबू धाबी पहुंचने पर मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर लिखा, बिग मैन पोलार्ड यहां आ गए हैं और हम एक ही छत के नीचे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close