Domestic MatchesIPL-2024अंतर्राष्ट्रीयदेशन्यूज़बड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

Fine On Mumbai Indians: मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं, कप्तान रोहित और बाकी खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना, जानें वजह?

रोहित और मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। लगातार हार से परेशान खिलाड़ियों पर जुर्माना लगने से टीम की मुश्किलें बढ़ी हैं। अब मुंबई की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 रन से हार के बाद रोहित की टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस जु्र्माने की वजह है मुंबई की टीम की धीमी ओवर गति। मुंबई ने दूसरी बार तय समय सीमा से ज्यादा समय में 20 ओवर पूरे किए हैं। इसी वजह से कप्तान के अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित की टीम तय समय सीमा के अंदर 20 ओवर नहीं कर पाई थी। इसके बाद भी कप्तान रोहित पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई के सामने 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन रोहित की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई और यह मैच 12 रन से हार गई। मुंबई ने अपने आखिरी पांच विकेट 34 रन बनाकर गंवा दिए।

दूसरी बार गलती करने पर रोहित पर दोगुना जुर्माना:

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम दूसरी बार तयय समयसीमा पर 20 ओवर नहीं कर पाई है। इसी वजह से उनके ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पहली बार उन पर 12 लाख का जुर्माना लगा था। आईपीएल की तरफ से जारी मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया कि कप्तान रोहित के अलावा टीम के बाकी सद्स्यों पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्हें छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसदी हिस्सा, जो भी कम होगा। वह चुकाना होगा।

आईपीएल(IPL) में दूसरी बार लगातार पांच मैच हारी है मुंबई:

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में लगातार पांच मैच हार चुकी है। इस सीजन में अब तक रोहित की टीम जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। इससे पहले 2014 में भी इस टीम के साथ ऐसा ही हुआ था। मुंबई को पहले मैच में दिल्ली, दूसरे मैच में राजस्थान, फिर कोलकाता, बैंगलोर और अब पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई एकमात्र टीम है, जो इस सीजन कोई मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई की हार की सबसे बड़ी वजहों में गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन और कप्तान रोहित की खराब फॉर्म शामिल है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close
IND vs SL 3rd T20I के लिए Dream11 भविष्यवाणी: पिच और मौसम रिपोर्ट टीम इंडिया में शामिल होगा यह दिग्गज खिलाड़ी, विदेशी क्रिकेटर की भी जल्द होगी एंट्री! श्रेयस अय्यर का आईपीएल कारनामा: गांगुली और गंभीर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा PBKS vs KKR Dream11 Prediction and Match Preview – IPL 2024 SRH vs RCB Dream11 Prediction and Match Preview – IPL 2024