Domestic MatchesIPL-2024ओपिनियनताजा खबरन्यूज़बड़ी-खबरस्पोर्ट्स

डेनियल विटोरी का बड़ा बयान: पंड्या ब्रदर्स को मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन ना किए जाने पर बोले विटोरी , जाने पूरी वजह

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने मुंबई इंडियंस टीम से हार्दिक पांड्या को टीम में ना रखने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

डेनियल विटोरी का बड़ा बयान: पंड्या ब्रदर्स को मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन ना किए जाने पर बोले विटोरी, जाने पूरी वजह

डेनियल विटोरी ने यह भी बताया कि किस वजह से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में नहीं रखा होगा। विटोरी के अनुसार पैसे की वजह से मुंबई ने हार्दिक को रिटेन नहीं किया होगा।

हार्दिक पांड्या ने पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर अभी तक वो सिर्फ मुंबई के लिए ही खेलते हुए नजर आये है।

मुंबई इंडियंस द्वारा चार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है लेकिन पांड्या ब्रदर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में बनाये रखा है।

डेनियल विटोरी का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने निश्चित तौर पर पांड्या को रिटेन करने की कोशिश की होगी लेकिन पैसे की वजह से बात नहीं बन पायी होगी।

इसका  कारण ये है कि रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह पहले दो स्पॉट के लिए पक्के थे और तीसरे स्पॉट वाले प्लेयर को कम पैसे मिल रहे है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में विटोरी ने कहा, ‘ये बात पक्की है कि पैसो को लेकर ही बात नहीं बनी होगी। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम में ना लेना चाहती हो।

हर फ्रेंचाइजी पांड्या को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। हालांकि रोहित और बुमराह की वजह से वो पांड्या को केवल तीसरा स्पॉट ही दे पाते।’

वहीं हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस टीम द्वारा उन्हें रिलीज किये जानें को लेकर काफी निराश है। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ बनाये रखूंगा,

मैं इन पलों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो यहाँ दोस्त बनाए हैं, जो बंधन बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं उनका हमेशा आभारी हूँ।

मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी काफी बड़ा हुआ हूं। मैं बतौर युवा क्रिकेटर बड़े सपनों के साथ यहां पहुंचा था। हम साथ में जीते, हम साथ में हारे और हम साथ में लड़े भी।

इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास मायने रखता है। वो कहा गया है ना कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता ही है, लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में बनी रहेगी।

28 साल के हार्दिक ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए ही क्रिकेट खेले है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 92 मैच में 27.33 की औसत से 1476 रन जोड़े है और 9.06 के इकॉनमी से 42 विकेट अपने नाम किये है।

हालांकि, आईपीएल के पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बल्ले से काफी खराब रहा था और वो सिर्फ 12 मैच में 14.11 की औसत से 127 रन ही जोड़ पाए थे। गेंदबाजी की बात की जाए, तो वो पिछले सीजन में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं करा पाए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close