Domestic MatchesIPL-2024ताजा खबरदेशबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

विवादों में IPL: CVC वेंचर्स की वजह से अहमदाबाद और राहुल-राशिद की वजह से लखनऊ फ्रेंचाइजी विवाद में फंसी, सीवीसी कैपिटल्स के सट्टेबाजी कंपनी से संबंध

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले विवादों में घिरता नजर आ रहा है। अहमदाबाद टीम के मालिक सीवीसी कैपिटल्स के सट्टेबाजी कंपनी से संबंध होने की खबरें हैं। वहीं लोकेश राहुल और राशिद खान पर भी बैन लगाया जा सकता है।

विवादों में IPL: CVC वेंचर्स की वजह से अहमदाबाद और राहुल-राशिद की वजह से लखनऊ फ्रेंचाइजी विवाद में फंसी, सीवीसी कैपिटल्स के सट्टेबाजी कंपनी से संबंध

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL एक बार फिर विवादों में फंसती नजर आ रही है। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन जनवरी में शुरू होना है, लेकिन इससे पहले दो बड़े विवाद बीसीसीआई की परेशानी बने हुए हैं। इन विवादों के चलते ही अब तक मेगा ऑक्शन की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। वहीं राशिद खान और लोकेश राहुल पर भी बैन लगाया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पुरानी टीम का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले दूसरी टीमों से बात करना शुरू कर दिया था।

IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और बीसीसीआई 2022 में इसे और बड़ी कर रही है। अब इस लीग में आठ की बजाय 10 टीमें खेलेंगी, लेकिन इसमें एक परेशानी खड़ी हो चुकी है। IPL 2022 में दो नई टीमें शामिल की गई हैं। अहमदाबाद और लखनऊ। इनमें से अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी सीवीसी कैपिटल्स ने खरीदी है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में एक सट्टेबाजी कंपनी के साथ मिलकर पैसा लगाया था। हालांकि इंग्लैंड में यह काम कानूनी रूप से किया जाता है, लेकिन भारत में सट्टेबाजी पर बैन है।

15 दिसंबर तक हो सकता है फैसला

खबरों के अनुसार सीवीसी कैपिटल्स के मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो 15 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट दे सकती है। अगर यह कमेटी सीवीसी कैपिटल्स का क्लीन चिट देती है तो ही वह आगे खिलाड़ी खरीद पाएंगे और मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। वहीं उनका मालिकाना हक रद्द होने पर अडानी ग्रुप को अहमदाबाद का मालिकाना हक दिया जा सकता है। इस मामले के सुलझने के बाद ही बीसीसीआई मेगा ऑक्शन की तारीख तय करेगा।

राहुल और राशिद पर लग सकता है बैन

IPL के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हुए दूसरी के मालिकों से उनकी टीम में शामिल होने के लिए बातचीत नहीं कर सकता। 2010 में जडेजा ने राजस्थान में रहते हुए ऐसा किया था और उन पर एक साल का बैन लगाया गया था। अब लोकेश राहुल और राशिद खान पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का पुराना कॉन्ट्रैक्ट 30 नवंबर तक था, लेकिन इससे पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों ने लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी के साथ बात की थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इसकी मौखित शिकायत भी हुई थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर राहुल और राशिद पर भी बैन लगाया जा सकता है।

खबरों के अनुसार लखनऊ की तरफ से राहुल को 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया, जबकि राशिद खान को 16 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। राशिद को अब तक नौ करोड़ रुपये मिलते थे। इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है और अब लखनऊ की टीम इन्हें अपने साथ जोड़ सकती है, लेकिन सीवीसी के विवाद के चलते बीसीसीआई ने कहा है कि लखनऊ इस विवाद के खत्म होने तक कोई अधिकारिक एलान नहीं करेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close