Fine On Mumbai Indians: मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं, कप्तान रोहित और बाकी खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना, जानें वजह?

रोहित और मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। लगातार हार से परेशान खिलाड़ियों पर जुर्माना लगने से टीम की मुश्किलें बढ़ी हैं। अब मुंबई की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 रन से हार के बाद रोहित की टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख का जुर्माना लगाया गया है।

इस जु्र्माने की वजह है मुंबई की टीम की धीमी ओवर गति। मुंबई ने दूसरी बार तय समय सीमा से ज्यादा समय में 20 ओवर पूरे किए हैं। इसी वजह से कप्तान के अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित की टीम तय समय सीमा के अंदर 20 ओवर नहीं कर पाई थी। इसके बाद भी कप्तान रोहित पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई के सामने 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन रोहित की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई और यह मैच 12 रन से हार गई। मुंबई ने अपने आखिरी पांच विकेट 34 रन बनाकर गंवा दिए।

दूसरी बार गलती करने पर रोहित पर दोगुना जुर्माना:

Click Here

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम दूसरी बार तयय समयसीमा पर 20 ओवर नहीं कर पाई है। इसी वजह से उनके ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पहली बार उन पर 12 लाख का जुर्माना लगा था।

आईपीएल(IPL) में दूसरी बार लगातार पांच मैच हारी है मुंबई: