IPL 2022: ‘धोनी फिनिश नहीं हुए, वह फिनिशर हैं’, माही के समर्थन में उतरे पूर्व क्रिकेटर

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में पहली बार बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। पूर्व कप्तान के इस कदम के बाद फैंस उनके टी-20 लीग में भविष्य को लेकर चिंतित हैं

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में पहली बार बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू होने से दो दिन पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी और रवींद्र जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बना दिया।

धोनी ने अभी तक आईपीएल 2022 में तीन मैचों में 89 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट भी 123 का रहा है।

कैफ के मुताबिक जिस तरह से धोनी ने अभी तक दो मैचों में बल्लेबाजी की है उसे देखकर ये बिल्कुल नहीं लगता है कि उनके अंदर का क्रिकेट खत्म हो गया है। पू्र्व क्रिकेटर के मुताबिक एमएस धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं बल्कि वो फिनिशर हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा के एक शो में कैफ ने बात करते हुए कहा, “ये वो साल हो सकता है जब एमएस धोनी हमें अपने पुराने फॉर्म में पहले की तरह ही पहली ही गेंद से शॉट लगाते दिखें।