Domestic MatchesIPL-2024ताजा खबरन्यूज़बड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

IPL 2022: अब आईपीएल खेलते कभी नहीं दिखेंगे क्रिस गेल? लीग में कई रिकॉर्ड अब भी उनके नाम

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब IPLनहीं खेलेंगे। गेल ने इस बात का आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन वो इस सीजन इस लीग का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद 42 साल के गेल के लिए IPL में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। गेल ने Mega Auction के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। इसका मतलब है कि फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन में गेल पर बोली नहीं लगेगी। पिछले सीजन में भी गेल को सभी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब गेल ने खुद ही IPL में खेलने में रुचि नहीं दिखाई है।

गेल इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में 4965 रन बनाए हैं। गेल IPL में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ एबी डिविलियर्स और डेविड वार्नर ने ही बनाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं क्रिस गेल 

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गेल सबसे आगे हैं। उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। वहीं गेल IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में गेल ने छह शतक लगाए हैं।

आईपीएल में गेल का प्रदर्शन
IPL के 142 मैचों में क्रिस गेल ने 39.72 के औसत और 148.96 के शानदार औसत से 4965 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 175 रन की थी। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी भी गेली ने ही खेली है। कोई दूसरा बल्लेबाज IPL में 175 रन की पारी नहीं खेल पाया है। गेल ने इस पारी में 17 छक्के लगाए थे। कोई भी दूसरा बल्लेबाज आईपीएल की एक पारी में 17 छक्के नहीं लगा पाया है।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही है। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था। वो एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार दो सीजन में IPL की ऑरेंज कैप जीती है। (IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है।)

एक टीम से खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए
गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 263 छक्के लगाए हैं। यह किसी एक टीम से खेलते हुए गेल के सबसे ज्यादा छक्के हैं। गेल ने आईपीएल के चार सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। IPL के चौथे सीजन (2011) में उन्होंने 44 छक्के, 5वें सीजन (2012) में 59 छक्के, 6वें सीजन (2013) में 51 छक्के और 8वें सीजन (2015) में 38 छक्के लगाए थे। इन सभी सीजन में वे सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट में टॉप पर थे।
गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं, जो कि किसी एक टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा छक्के हैं। गेल ने हमवतन ड्वेन ब्रावो के खिलाफ सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाए हैं। इमरान ताहिर के खिलाफ 12 छक्के लगाए हैं। वहीं, पीयूष चावला, राशिद खान और शाहिद अफरीदी के खिलाफ 11-11 छक्के लगाए हैं।

18 बार एक मैच में 10 या इससे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
गेल के नाम 18 बार एक मैच में 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उनके बाद इविन लुइस, आंद्रे रसेल और श्रेयस अय्यर ने 3-3 बार यह मुकाम हासिल किया।

टी-20 में सबसे ज्यादा सेंचुरी और फिफ्टी भी गेल के नाम
गेल ने ओवरऑल टी-20 करियर (अंंतरराष्ट्रीय और लीग मिलाकर) के 454 मैचों की 446 पारियों में 1047 छक्के लगाए हैं। उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 14,357 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 22 सेंचुरी और 87 फिफ्टी लगाई हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। टी-20 में सबसे ज्यादा चौके ( 1111) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close