International Matchesअंतर्राष्ट्रीयताजा खबरदेशबड़ा-पर्दाबड़ी-खबरस्पोर्ट्स

प्रज्ञान ओझा का खुलासा: रोहित की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे गिलक्रिस्ट, 2009 में हिटमैन को बनाना चाहते थे उपकप्तान

रोहित शर्मा को टीम इंडिया का वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद पू्र्व क्रिकेटर पज्ञान ओझा ने दिलचस्प खुलासा किया है। उनका कहना है कि साल 2009 में जब रोहित IPL में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे तब टीम के कप्तान गिलक्रिस्ट उन्हें उपकप्तान बनाना चाहते थे।

प्रज्ञान ओझा का खुलासा: रोहित की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे गिलक्रिस्ट, 2009 में हिटमैन को बनाना चाहते थे उपकप्तान

रोहित शर्मा ने विराट कोहली से एक साल पहले 2007 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्हें टीम इंडिया का सीमित प्रारूप का कप्तान बनने में 14 साल लग गए। जबकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके जूनियर रहे विराट कोहली ने काफी समय तक भारत की सीमित ओवरों में कप्तानी की। रन मशीन कोहली अभी भी टेस्ट टीम के कप्तान हैं। ICC टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने T20 से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। वहीं, बुधवार को BCCI चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान किया। इस दौरान चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भारत का वनडे कप्तान भी घोषित किया। हिटमैन को विराट कोहली की जगह एकदिवसीय कप्तान बनाया गया है। रोहित को वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने खुलासा किया है कि IPL 2009 में एडम गिलक्रिस्ट उन्हें उपकप्तान बनाना चाहते थे।

गिलक्रिस्ट बनाना चाहते थे हिटमैन को उपकप्तान

एक क्रिकेट बेव पोर्टल से बात करते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने कहा, आईपीएल 2009 के दौरान जब रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे तो वह उस समय हिटमैन की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे, वह उन्हें टीम का उपकप्तान बनाना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा, जब रोहित पहली बार मुंबई की टीम में आए, तो उन्हें कभी भी एक नेता के रूप में पेश नहीं किया गया, धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं, जब उन्हें डेक्कन चार्जर्स के कोर ग्रुप में रखा गया तो एडम गिलक्रिस्ट चाहते थे कि रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया जाए। साल 2009 में जब एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल खिताब जीता तो ओझा और रोहित टीम का हिस्सा थे। वहीं, रोहित शर्मा ने 362 रन बनाए थे।

IPL के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस को अब तक पांच बार IPL खिताब जिता चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी साल 2018 में भारत को एशिया कप जिताया था। विराट को वनडे कप्तानी से हटाए जाने का एक वजह उनके द्वारा आईपीएल और आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाना हो सकता है। वैसे अगर देखा जाए वह विराट भारत के सफल वनडे कप्तानों में हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close