अंतर्राष्ट्रीयटेकताजा खबरदेशन्यूज़स्पोर्ट्स

दुखद: नहीं रहे सौराष्ट्र के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अवि बरोट, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

भारत के फर्स्ट क्लास युवा क्रिकेटर अवि बरोट का निधन हो गया है। वह 29 साल के थे। उनका निधन दिल का दौरान पड़ने से हुआ। उनकी मृत्यु पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गहरा शोक प्रकट किया है।

दुखद: नहीं रहे सौराष्ट्र के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अवि बरोट, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

भारत के युवा क्रिकेटर अवि बरोट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह महज 29 वर्ष के थे। अवि बरोट सौराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते थे। उनके निधन की जानकारी खुद सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान रहे बरोट साल 2019-20 में रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीतने वाली सौराष्ट्र क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनके आकस्मिक निधन पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गहरा दुख जताया है।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने जताया शोक

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने जानकारी दी कि गुजरात और हरियाणा के लिए भी क्रिकेट खेलने वाले अवि बरोट अब हमारे बीच में नहीं रहे। शुक्रवार को हृदयघात के चलते उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन पर एसोसिएशन ने गहरा दुख जताया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक, वह एक शानदार क्रिकेटर थे उनके निधन से बड़ी क्षति हुई है।

अवि बरोट का क्रिकेट करियर 

अवि बरोट ने 38 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनकी जिनकी 63 पारियों में एक बार नॉटआउट रहते हुए 1547 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम एक शतक सहित 9 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट ए के तहत उन्होंने 38 मैच खेले जिनकी सभी पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 1030 बनाए जिनमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन नॉट आउट रहा। इतना ही नहीं बरोट ने 20 टी-20 मुकाबले भी खेले जिनमें उनके बल्ले से 717 रन निकले। टी-20 क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close